{"_id":"673520ce7067041e3a00a1b4","slug":"lawyers-protest-continues-adamant-on-demanding-action-against-guilty-policemen-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-129179-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वकीलों का प्रदर्शन जारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वकीलों का प्रदर्शन जारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
विज्ञापन
अमरोहा। गाजियाबाद में साथियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी हैं। बुधवार को भी जिलेभर के वकील हड़ताल पर रहे। अमरोहा में कचहरी और तहसील परिसर के अलावा मंडी धनौरा में वकीलों ने प्रदर्शन किया। वहीं, हसनपुर में मार्ग पर जाम लगाते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को उत्तर प्रदेश अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट की अगुवाई में जनपद न्यायालय के अधिवक्ता कचहरी के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दिनेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि गाजियाबाद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जो गलत है।
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के आह्वान पर सभी जिलों के अधिवक्ता संगठनों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर इस कृत्य के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि लाठी चार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए। इस दौरान पंकज कुमार सिंह, चंद्रगुप्त मौर्या, मनु त्यागी, धर्मेंद्र पंवार, जितेन्द्र बिधूड़ी, गुलवारी चौधरी, उषा चौधरी, जसवीरी, शाजिया मौजूद रहे। उधर, तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने हसनपुर अतरासी मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। मार्ग पर करीब दस मिनट के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बार महासचिव सुरमित गुप्त ने कहा कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनाते हुए गाजियाबाद पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे पंजीकृत किया जा रहे हैं। हमारी बार गाजियाबाद पुलिस के इस कृत्य की निंदा करती है। गाजियाबाद में 16 नवंबर को होने वाले अधिवक्ता महासम्मेलन में तहसील बार के अध्यक्ष गंगासरन खड़गवंशी के नेतृत्व में अधिवक्ता कूच करेंगे एवं समर्थन पत्र भी सौंपेंगे। उधर, जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां दिनेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुनील भटनागर, सुबोध शर्मा, मुजाहिद हुसैन रहे।