{"_id":"58091d874f1c1b716b705779","slug":"lady-try-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के परिजनों ने शादी से किया इंकार तो दलित युवती ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के परिजनों ने शादी से किया इंकार तो दलित युवती ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/ ढबारसी/अमरोहा
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदमपुर थाना इलाके के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते कई दिन पहले गांव की एक दलित युवती को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों के सामने प्रेमी युगल ने शादी करने की जिद की थी, लेकिन इस दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने दलित युवती होने का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने घर पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। करीब सत्तर फीसदी तक जल चुकी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में वाल्मीकि समाज की एक युवती का खड़गवंशी बिरादरी के युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि तीन दिन पहले गांव के एक गन्ने के खेत में प्रेमी युगल को कुछ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात पर पूरे गांव में बवंडर हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को गांव में पंचायत बैठा दी गई। बताया जाता है कि पंचायत में प्रेमी युगल को भी बुलाया गया था। पंचायत में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे से मोहब्बत करने का हवाला देते हुए शादी करने की जिद की थी। लेकिन इस दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने दलित युवती से शादी करने की बात से साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि परिजनों द्वारा शादी से इंकार की बात सुनकर युवक पंचायत छोड़कर कहीं चला गया था। इससे क्षुब्ध युवती घर पहुंच गई और कमरे में बंद होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर किसी तरह से परिजनों ने दरवाजे की कुंडी खोली और कपड़ा डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। आनन-फानन में युवती को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक युवती सत्तर फीसदी तक जल चुकी थी।