फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lady thief

गढ़वाल एक्सप्रेस में पुलिस की वर्दी में मिली जेबकतरी

Sat, 22 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला अमरोहा। 
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला अमरोहा।  Updated Sat, 22 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
lady thief
फर्जी महिला कांस्टेबल।

विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री जरा सावधान हो जाएं। अगर आपके आसपास पुलिस की वर्दी पहने कोई महिला या युवक खड़ा हो तो जरूरी नहीं कि वह पुलिस में ही है और आपकी हिफाजत के लिए वहां खड़ा है। यह भी हो सकता है कि वह आपकी जेब काट ले जाए और आपको शक भी न हो।

गजरौला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। पुलिस की वर्दी पहने महिला से उसकी तैनाती के बारे में आरपीएफ के एक दरोगा ने पूछा, तो जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ व तलाशी लिए जाने के बाद रेलवे पुलिस को मालूम हुआ कि पुलिस की वर्दी पहने हुए वह एक जेब कतरी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन

कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस रोजाना गजरौला जंक्शन पर करीब पौने आठ बजे पहुंचती है। यहां पर ट्रेन का इंजन बदला जाता है, तो तकरीबन तीस मिनट तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रहती है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गजरौला स्टेशन गढ़वाल एक्सप्रेस के महिला कोच में एक 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजर रहे आरपीएफ के दरोगा अनिल तेवतिया ने युवती से उसकी तैनाती के बारे में पूछा तो वह दरोगा को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। शक होने पर दरोगा ने इंस्पेक्टर को फोन कर मौके पर बुला लिया। महिला को ट्रेन से उतार लिया गया। सख्ती से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन फर्जी पुलिस के पहचान पत्र, 2880 रुपये, तीन ब्लेड व दो एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed