फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lady police beaten by a man

महिला दरोगा ने बाइक चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
lady police beaten by a man
अमरोहा। टीम के साथ आजाद रोड पर भ्रमण कर रही महिला दरोगा ने हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक चालक की सरेराह पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई से आहत युवक गुस्सा भड़क गया। उसने महिला दरोगा के हाथ पकड़ लिए और झटक दिया। महिला पुलिस और युवक के बीच हाथापाई देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम एक महिला दरोगा तीन महिला सिपाही लेकर आजाद रोड पर भ्रमण कर रही थीं। अभी वह जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी थीं। तभी उन्होंने बाइक पर सवार दो युवकों को रोक लिया। सिर पर पहनने की बजाय चालक के हाथ में हेलमेट देखकर वह भड़क गईं। उन्होंने हेलमेट छीनकर उसे तोड़ने की धमकी दी। जिसे लेकर बाइक चालक और दरोगा के बीच नोकझोंक शुुरू हो गई। तभी दरोगा ने बाइक चालक को तीन चार थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर बाइक चालक भी आक्रोशित हो बैठा। उनके भी महिला दरोगा के दोनों हाथ पकड़कर तेजी के साथ झटक दिया। युवक के तेवर देखकर दरोगा भी नरम पड़ गई। हालांकि महिला दरोगा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देती रहीं। महिला दरोगा और बाइक चालक के बीच हाथापाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई पुलिस की दबंगई बता रहा है तो कोई युवक के साथ सही करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed