फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maharaja Agrasen procession taken out featuring tableaux

Amroha News: झांकियों के साथ निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen procession taken out featuring tableaux
अमरोहा। बैंड-बाजों की धुन, आकर्षक झांकियां और महाराजा अग्रसेन के जयकारों के बीच रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से आयोजित यात्रा का बाजारों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा सुबह नौ बजे मोहल्ला कोट स्थित अशोक कुमार अग्रवाल के आवास से शुरू हुई। सब्जी मंडी, शफातपोता, बेगम सराय, गुजरी, कटरा, बसावन गंज, कोतवाली और बड़ा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा बाबा गंगानाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा जताई। यात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी मार्ग पर मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतुल गुप्ता, संजीव गोयल, अनुभव गोयल, डॉ. सरल राघव, अशोक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, दीपक बंसल, मुकेश गोयल, अभय आर्य और विशाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed