फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lack of facilities in the stadium is stopping the players from moving forward

Amroha News: स्टेडियम में सुविधाओं की कमी रोक रही खिलाड़ियों के कदम

Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in the stadium is stopping the players from moving forward
अमरोहा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में अमरोहा की कई प्रतिभाओं ने अपना परचम लहराया है, लेकिन कई प्रतिभाएं ऐसी भी हैं। जो, सुविधाओं व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में आगे नहीं बढ़ सके। सुविधा के नाम पर जिले को स्टेडियम तो मिला, लेकिन सुविधाएं की कमी प्रतिभाओं के कदम रोक रही है।
जिले में युवाओं को खेलों में बढ़ावा देने के लिए 2023 में स्टेडियम की सौगात मिली थी। लेकिन, जिस उद्देश्य के लिए इसका निर्माण कराया गया था। वह पूरा नहीं हो पा रहा है। स्टेडियम में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी युवाओं को उनकी मंजिल से दूर कर रही है। जिला एथलेटिक्स संघ भी युवाओं को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास तो कर रहा है। लेकिन, वहां भी सुविधाओं की कमी आड़े आ रही है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाष चंद त्यागी का कहना है कि एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम में युवाओं को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह उनसे महरूम हैं।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक की कमी भी खल रही है। खराब मौसम के कारण युवा अभ्यास नहीं कर पाते। जिससे उनका रूटीन टूट जाता है। स्टेडियम का डिजाइन भी एथलेटिक्स के आठ लेन के ट्रैक के लिए मुफीद नहीं है। उनका कहना है कि स्टेडियम की बनावट में भी कहीं न कहीं कमी रही है। जिससे यहां निर्धारित आठ लेन का ट्रैक नहीं बनाया जा सकता है। आठ लेन का ट्रैक अगर यहां होता तो कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो सकता था। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिम होना भी जरूरी
खेलों के लिए स्टेडियम में जिम का होना बहुत ही जरूरी है। जहां खेलों में रूचि रखने वाले युवा खुद को फिट रखने के लिए नियमित अभ्यास करते हैं। लेकिन, स्टेडियम में जिम की कमी युवाओं को खल रही है। जिससे यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ी जिम में पसीना बहाने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
---

जैवलिन थ्रो और पोलवॉल्ट की सुविधाएं भी मिलें
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाष चंद त्यागी कहते हैं कि कुछ युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा तो होती है, लेकिन संसाधनाें के अभाव में वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसके लिए स्टेडियम में सुविधाओं पर जोर दिया जाना चाहिए। जैवलिन थ्रो में आज के युवा खूब रूचि ले रहे हैं। इसके साथ ही पोलवॉल्ट के लिए भी जरूरी संसाधन यहां मुहैया कराए जाने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को स्टेडियम का कुछ तो लाभ मिल सके।
स्टेडियम में हो हॉस्टल की सुविधा
खेलों के अभ्यास कराए जाने के लिए कैंप का आयोजन हो तो इसके लिए खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था भी स्टेडियम में नहीं है। प्रभाष चंद त्यागी के अनुसार अगर हॉस्टल बने तो स्टेडियम में कैंप का आयोजन भी किया जा सकता है।

- स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिम व अन्य सुविधाओं के लिए स्टेडियम में बहुद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जहां इनडोर खेलों की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। अगले साल तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। - देशकांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed