फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   labour has major role in build industry and business

‘उद्योग और व्यवसाय को मजबूत करने में मजदूर की अहम भूमिका’

Wed, 02 May 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Wed, 02 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव अहरौला तेज वन के एक भट्टे पर नेहरू युवा केंद्र अमरोहा द्वारा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक मोहित कुमार संधू ने मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक रोजगार शुदा मजदूर को काम के बीच में पर्याप्त अवकाश, स्वास्थ्य सेवा, महंगाई के लिये मुआवजा, इत्यादि का अधिकार है। महिला मजदूरों को पुरुषों के समान काम के लिये समान वेतन पाने का अधिकार है। उन्हें प्रसूति की पर्याप्त छुट्टी, काम की जगह पर शिशु पालन सुविधाओं और देर तक काम करने पर सुरक्षित यातायात सुविधाओं का अधिकार है। कहा कि किसी भी देश की तरक्की उस देश के किसानों तथा कामगारों पर निर्भर होती है। मजदूर वर्ग किसी भी समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग होता है। उन्हेें, सर्वथा सम्मान देना सभी का कर्तव्य है। अगर किसी जगह पर मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा हो या उन पर अत्याचार हो रहा हो, तो उस बात को सार्वजनिक करना और उस अनीति के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज है। मकान को खड़ा करने और सहारा देने के लिये जिस तरह मजबूत नीव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ठीक वैसे ही किसी समाज, देश, उद्योग, संस्था, व्यवसाय को खड़ा करने के लिये मजदूरों की विशेष भूमिका होती है। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि अगर इस दिन की शुरुआत नहीं होती तो आज जिन अधिकारों का हम इतनी आसानी से इस्तेमाल करते हैं उनके बारे में सोच भी नहीं पाते। इस मौके पर मोनू कुमार, विजय सिंह, राजीव कुमार, दीपक कुमार, गुड्डू, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मई दिवस पर भाकपा की बैठक
मंडी धनौरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से मजदूर व सर्वहारा वर्ग के लोग रोटी के लिए भी परेशान घूम रहे हैं। मई दिवस पर नगर की शेरपुर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में भाकपा की राज्य कौंसिल सदस्य नरेश चंद्रा ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहते हुए जीएसटी व विदेशी कंपनियों को भारत में व्यापार करने का विरोध करती थी और अब विदेशी कंपनियों को सबसे अधिक सुविधा भाजपा सरकार ही दे रही है। सरकार की गलत नीतियों का सर्वाधिक नुकसान मजदूरों को हुआ है। सरकार की शह पर पूंजीपति मजदूरों को न्यूनतम वेतन व मजदूरी नहीं दे रहे हैं। बिजली का बिल, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ती ही जा रही है। गरीब वर्ग के लोगों का जीना हराम हो गया है। इस अवसर पर शीशपाल सिंह, पार्वती देवी, कल्लू सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेश मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed