फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   laborer suddenly fell while talking died of heart attack

क्या भरोसा है इस जिंदगी का: बात करते हुए अचानक गिरा मजदूर, हार्ट अटैक से मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 18 May 2023 08:14 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 May 2023 08:14 PM IST
सार

मोहम्मद आलम कारखाने में रखे लकड़ी के टुकड़े पर बैठ कर बात करने लगे। उसी समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। साथी मजदूरों ने उन्हें हिलाकर देखा मगर उनकी सांस थम चुकी थी। 

विज्ञापन
laborer suddenly fell while talking died of heart attack
बात करते हुए अचानक गिरने से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में कॉटन वेस्ट कारखाने में काम करते हुए मजदूर अचानक गिर पड़ा। उसकी हार्टअटैक से मौत हो गईं। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-  खाक कर दिया है। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक पड़ोस में बैठे युवक से बातचीत करते हुए अचानक गिर पड़ा। तभी दो लोग उसे उठाकर चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में रहने वाले मोहम्मद आलम (25) पेशे से मजदूर थे। वह मोहल्ला कल्याणपुरा स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने में काम करते थे। 

विज्ञापन


बुधवार शाम वह कारखाने में काम कर रहे थे। मोहम्मद आलम कारखाने में रखे लकड़ी के टुकड़े पर बैठ कर बात करने लगे। उसी समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। साथी मजदूरों ने उन्हें हिलाकर देखा मगर उनकी सांस थम चुकी थी। मोहल्ला आलम को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के मृतक को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed