फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Knocked down with a bike and took 50 thousand loot from the pocket

बाइक से टक्कर मारकर गिराया और जेब से 50 हजार लूट ले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Knocked down with a bike and took 50 thousand loot from the pocket
कोतवाली क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालकर पैदल घर जा रहे रिटायर्ड बैंक कर्मी को बदमाशों ने बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। इस बीच बदमाश जेब में रखी पचास हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी अमरीश कुमार रस्तोगी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। शनिवार दोपहर को अमरीश कुमार रस्तोगी ने कोतवाली के पास स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा से पचास हजार की रकम निकाली थी। पैदल ही वह अपने घर जा रहे थे। बताते हैं कि आर्य समाज मंदिर के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और जेब में रखी पचास हजार की रकम लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रास्तों में दुकानों एवं घरों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। माना जा रहा है कि बदमाश बैंक के पास से ही उनके पीछे लग गए। कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed