फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Killing report filed against unknown in farmer Latu murder case

किसान ललतू हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Killing report filed against unknown in farmer Latu murder case
किसान ललतू सिंह की हत्या में डिडौली थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि मंगलवार को मृतक के भाई ने गोद ली हुई बेटी और उनके साले के दमाद पर हत्या करने का शक जताया था। लेकिन पुलिस ने मृतक के साले के पुत्र की तहरीर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस गोद ली हुई बेटी और साले के दमाद पर लगे आरोपों की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते छह मार्च की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी किसान ललतू सिंह की गला घोट हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। ललतू के कोई संतान नहीं थी, इसके चलते उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। अब वह 16 वर्ष की हो चुकी है, साथ ही कक्षा 12वीं की छात्रा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ललतू सिंह की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मंगलवार को उनके भाई लेखराज सिंह गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि ललतू सिंह की गोद ली हुई बेटी की शादी तय हो चुकी है, जबकि वह नाबालिग है। इस शादी में मृत ललतू सिंह के साले का दामाद बिचौलिया है। ललतू सिंह के नाम करीब 40 बीघा जमीन है। इस जमीन को हड़पने के लिए उनके भाई ललतू सिंह की हत्या की गई है। उन्होंने गोद ली गई बेटी और साले के दामाद पर हत्या में शामिल होने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया था। लेकिन बुधवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृत ललतू के साले के पुत्र प्रमोद के द्वारा बाद में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। बोले मृत ललतू के भाई के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। मामला हत्या का है, इसलिए पुलिस हर बिंदुओं पर निष्पक्ष होकर जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed