फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Killed his wife and hanged herself to death

पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife and hanged herself to death
अमरोहा जिले के हसनपुर के मृतक किसान बालकिशन का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। आपसी अनबन में आपा खोए किसान ने खेत पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में गले में फंदा कस कर खुद भी जान दे दी। वारदात से किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

घटनाक्रम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अगरौला कलां गांव का है। अगरौला कलां में किसान बालकिशन (50) का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी तिजिया (45) के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। दो बच्चों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी मंगलवार की सुबह खेत पर कृषि संबंधी काम करने के लिए गए थे। दोपहर में किसी बात पर नाराज होकर बालकिशन ने पत्नी तिजिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बालकिशन घर पहुंचा और बच्चों को हत्या करने की जानकारी दी। बच्चों की चीख-पुकार से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन तथा आसपास के लोग खेत पर पहुंचे और जिंदगी की उम्मीद में तिजिया को निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो बालकिशन गायब मिला। तलाश के दौरान उसका शव एक और किसान के खेत में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने परिजनों से बातचीत के बाद बताया कि पति-पत्नी में मामूली बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था लेकिन वारदात के समय खेत पर किस बात को लेकर बालकिशन ने आपा खोया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ के मुताबिक शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही खेत पर झगड़े की वजह जानने की कोशिश भी की जा रही है।
तुम्हारी मां को मारकर आया हूं...लाश खेत में पड़ी है
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय तोमर का कहना है कि किसान बालकिशन के बेटों ने बताया है कि मंगलवार दोपहर अचानक खेत से घर पहुंचे पिता ने कहा, तुम्हारी मां को मारकर आया हूं...लाश खेत में पड़ी है, जाकर देख लो। पिता के मुंह से यह बात सुनते ही हम लोग उन पर बरस पड़े और कोसने लगे। इसके बाद मां को देखने खेत की ओर भागे और जब मां के शव के साथ घर लौटे तो पिता घर नहीं थे। कुछ देर बाद उनका शव पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला।
परिवार के लोगों और पुलिस ने इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बताया है। खेत पर किस बात को लेकर बालकिशन ने पत्नी की हत्या की, इसका जवाब उसके बेटों के पास भी नहीं है। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की स्पष्ट वजह क्या रही, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद
विधायक ने गांव पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना
हसनपुर। भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के मूल गांव अगरौला कलां में पत्नी की हत्या के बाद किसान की खुदकुशी की वारदात का पता चलते ही पुलिस ने तत्काल गांव का रुख किया।

परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम अंत्येष्टि की इच्छा जताई लेकिन पुलिस ने समझाकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। विधायक महेंद्र खड़गवंशी भी गांव में पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली। मृतक के बच्चों को सांत्वना दी। संवाद

अमरोहा जिले के हसनपुर में मृतक तिजिया का फाइल फोटो

अमरोहा जिले के हसनपुर में मृतक तिजिया का फाइल फोटो- फोटो : HASANPUR

अमरोहा के हसनपुर के अगरौला कला गांव में दंपती की मौत के बाद किसान के बेटे को सांत्वना देते विधायक ?

अमरोहा के हसनपुर के अगरौला कला गांव में दंपती की मौत के बाद किसान के बेटे को सांत्वना देते विधायक ?- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed