फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kiev is shaking with bomb blasts: Naved Haider

बम धमाकों से दहल रहा है कीव : नावेद हैदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kiev is shaking with bomb blasts: Naved Haider
Kiev is shaking with bomb blasts: Naved Haider - फोटो : HASANPUR
सैदनगली निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य खलीक हैदर का बेटा नवेद हैदर यूक्रेन में फंस गया है। वह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हैैै। परिजनों का कहना है कि दूरभाष पर हुई बात में छात्र ने परिजनों को बताया कि वहां डर का माहौल बना हुआ है। कोई घर से बाहर नहीं जाने देता है। आसपास बम धमाके हो रहे हैं। रूसी सैनिकों ने कीव में कई स्थानों पर कब्जा भी कर लिया लिया है। इंटरनेट भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

खलीक हैदर ने बताया कि बेटा नवेद हैदर यूक्रेन की राजधानी कीव में वर्ष 2020 के सितंबर माह से रहता है। वहां पारस कालेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल वह अपार्टमेंट में रह रहा है। खाने की सामग्री का बहुत कम स्टॉक ही बचा है। पिछले कई दिनों से वह भारत आने के प्रयास में टिकिट बुक करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। परिजनों को बेटे की काफी चिंता हो रही है। परिजन बेटे के अपने देश सकुशल लौटने की दुआएं कर रहे हैं। जानपहचान के लोग घर पहुंचकर बेटे के बारे में जानकारी कर रहे हैं। दूरभाष पर नवेद हैदर ने बताया कि आसपास दहशत का माहौल है। आसमान में बम धमाके एवं आगजनी देखी जा रही है। घर की छत पर जाने की कोई सोच भी नहीं रहा है। सभी घरों के अंदर छुपे हुए हैं। कीव में रूसी सैनिकों ने कई स्थानों पर कब्जा कर लिया है। जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed