फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Khushi and Bhumika got first place in Bureau of Indian Standards competition

Amroha News: भारत मानक ब्यूरो प्रतियोगिता में खुशी व भूमिका ने पाया प्रथम स्थान

Sun, 06 Oct 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Bhumika got first place in Bureau of Indian Standards competition
गजरौला। भारत मानक ब्यूरो की तरफ से मानक लेखन प्रतियोगिता में खुशी व भूमिका ने पाया प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको बताया गया कि किस तरह से असली या नकली की जांच करनी है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह मानक लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जिससे छात्राओं को यह पता चल सके कि दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएं बैग, पानी की बोतल, हैलमेट, स्कूल फर्नीचर आदि असली हैं या नकली। इस प्रतियोगिता में स्टैंडर्ड क्लब की सदस्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मानक की जानकारी के लिए आयोजित मानक लेखन प्रतियोगिता में खुशी व भूमिका ने प्रथम, गीता व नैना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अलशिफा व रुबी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर भारतीय मानक शाखा ब्यूरो गाजियाबाद के पूर्व अधिकारी आरबी श्रीवास्तव ने छात्राओं काे बताया कि असली या नकली की जांच किस तरह करनी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीतू सिंह, स्टैंडर्ड क्लब की अध्यक्ष राघवा खानम, सोनम, विजय लक्ष्मी, सीमा रानी, माधुरी सिंह, निर्दोष आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed