{"_id":"64f4eaaf8179293e6f0ff205","slug":"khadar-area-of-ganga-is-burning-with-fever-after-flood-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-4061-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ के बाद अब बुखार से तप रहा गंगा का खादर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ के बाद अब बुखार से तप रहा गंगा का खादर क्षेत्र
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
भीषण बाढ़ से निजात मिलने के बाद अब गंगा का खादर क्षेत्र बुखार से तप रहा है। दारानगर, शीशों वाली, टीका वाली गांव में कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। गंगापुरी में 15 दिन में 10वीं की छात्रा और युवक की मौत हो जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। इसके बावजूद अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम खादर क्षेत्र में इलाज के लिए नहीं पहुंची है।
खादर क्षेत्र में अब बाढ़ का कहर कम हुआ तो बीमारियों ने क्षेत्र के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। दारानगर गांव निवासी मंगत सिंह, रवि, कुुंवरपाल का कहना है कि उनके गांव में 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं। रोजाना झोलाछाप से दवाई ला रहे हैं, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। सबसे अधिक हालात गंगापुरी गांव के बिगड़े हैं। यहां पर 15 दिन से बुखार का प्रकोप है। गांव निवासी नन्हे सिंह के 20 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र सिंह को बुखार आया। परिजन आसपास के झोलाछापों से इलाज कराते रहे, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पुष्पेंद्र बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के सौंडाला फरीदपुर चला गया और बुआ के घर रहकर मुरादाबाद व अमरोहा से दवाई लाता रहा। काफी इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।
उधर, बुखार से पीड़ित कक्षा 10 की छात्रा पायल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। उसका मेरठ में इलाज चल रहा था। 15 दिन में युवक व छात्रा की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं टापू में बसे शीशों वाली, टीकों वाली गांव में भी बुखार का प्रकोप है। चकनवाला गांव में भी बुखार से ग्रामीण पीड़ित हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में टीम भेजी गई थी। बुखार से पीड़ित ग्रामीणों को दवाई दी गई।