फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   keshav maurya

बुआ-भतीजे की लड़ाई, बीजेपी को बीच न लाओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
keshav maurya
अमरोहा। विधान परिषद चुनाव में सपा को हराने के लिए भाजपा के समर्थन में वोट देने वाले बसपा सुप्रीमो मायावती बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी बुआ-भतीजे की लड़ाई है, दोनों के बीच में भाजपा को न लाओ। भाजपा उपचुनाव में सातों सीट बड़े अंतर से जीत रही है। भाजपा किसी के समर्थन से नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के बूते और जनता के आशीर्वाद से जीत रही है। किसी के समर्थन से विजय न तो 2014 में मिली और न अब मिलेगी।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने नौगांवा सादात विधानसभा सीट के लिए बादशाहपुर में जनसभा को संबोधन के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से आगे हैं, और सातों सीट हम जीतेंगे। हमें किसी के समर्थन के आधार पर विजय न तो 2014 और 2017 में मिली, 2019 में भी नहीं मिली थी। भाजपा अपने कार्यकर्ता के बूते और जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त कर रही है और आगे भी करेेगी। गुरुवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था। अखिलेश पर भी पिता मुलायम की तरह षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस षड्यंत्र का जवाब विधान परिषद चुनाव में देने की चेतावनी दी थी। कहा था कि अगर सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट देने में कोई गुरेज नहीं हैं। जो भी सपा के उम्मीदवार को हराएगा, बसपा उसे अपने विधायकों का वोट दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed