फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kerala Governor Arif Mohammad Khan described the Supreme Court's decision regarding Section 370 as historic

UP: केरल के गवर्नर ने अनुच्छेद 370 को लेकर SC के फैसले को बताया ऐतिहासिक, बोले- मैंने 15 साल पहले उठाई थी आवाज

Wed, 13 Dec 2023 04:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Dec 2023 04:54 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अनुच्छेद 370 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनके द्वारा 15 वर्ष से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आवाज बुलंद की गई।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammad Khan described the Supreme Court's decision regarding Section 370 as historic
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अनुच्छेद 370 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनके द्वारा 15 वर्ष से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आवाज बुलंद की गई। कश्मीर को लेकर भ्रांति फैलाकर लोगों को गुमराह किया गया। लेकिन वहां की जनता हमेशा से ही भारत के लिए प्रेम रखती है। केरल में हुए हमले को लेकर उन्होंने फिर से वहां की सरकार को घेरा। उन्होंने ये बात फात्मा इंटर कालेज में हुई प्रेसवार्ता के दौरान कही। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे वह नौगांवा में शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद फिरोज की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे। यहां मजलिस में शामिल होने के बाद वह फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने कि कश्मीर का मामला लंबे समय से चल रहा है। कश्मीर में कभी कोई समस्या ही नहीं थी। लोगों ने भ्रांति फैलाकर वहां के माहौल को बदलने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन


कहा कि केरल में पुरानी पेंशन को लेकर सरकार मुझे घेरने का प्रयास कर रही है। जबकि, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले पर विरोध नहीं कर सकते हैं। केरल में केंद्रीय सरकार के जो भी कार्यालय उनके बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां छात्र संगठन (एसएफआई) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को राजनीतिक दल ईंधन की तरह प्रयोग कर रहे हैं। जबकि, मैं कभी भी छात्र राजनीति का विरोध नहीं कर सकता हूं। आंदोलन का मतलब जिंदा या मुर्दाबाद के नारे नहीं होते हैं। उन्होंने राजस्थान, मध्यप्रदेश में बनाए गए मुख्यमंत्री और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed