फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Keep a record of Fabi flu, see doctor's prescription and Aadhaar

फेबि फ्ल्यू का रिकार्ड रखें, डॉक्टर की पर्ची और आधार देख कर बेचें00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Keep a record of Fabi flu, see doctor's prescription and Aadhaar
अमरोहा। शहर के मेडिकल स्टोरों छापे के दौरान अव्यवस्था सामने आई। मेडिकल स्टोर के बाहर घेरा नहीं बना था। निर्धारित दूरी के बजाय एक दूसरे के करीब लोग खड़े थे। एक दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया था। एसडीएम ने नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर चारों दुकानों का चालान काटा गया। कोरोना के लिए इस्तेमाल की जा रही फेबि फ्लू को बगैर डॉक्टर के पर्ची नहीं बेचने के निर्देश दिए गए। आधार कार्ड देखने के बाद ही दवा देने को कहा। अधिक कीमत पर दवा बेचने पर दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव की अगुवाई में ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। उन्होंने संजय मेडिकल स्टोर घेर मुनाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गुप्त मेडिकल हॉल, गुप्त मेडिकल स्टोर और रजा मेडिकल स्टोर में दवाओं के स्टॉक की जांच की। उन्होंने दवाओं के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर को परखा। इसके अलावा रख रखाव के तरीके को जाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास के मेडिकल स्टोर के बाहर घेरा नहीं बनाया गया था। कई लोग बेतरतीब खड़े दिखे। वहीं एक दुकानदार बगैर मास्क के बैठे मिला। एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने दुकानदार को फटकारा। उनके निर्देश पर चारों दुकान का चालान काटा गया। इसके बाद उन्होंने कोरोना के रोकथाम के लिए फेबि फ्लू दवा की बिक्री का हाल जाना। इसका रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि बगैर डॉक्टर के पर्ची के किसी को दवा नहीं दी जाए। इसके अलावा आधार कार्ड को दर्ज किया जाए। दवाओं का उचित कीमत लिया जाए।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। फेबि फ्लू की बिक्री का ब्योरा रखने को कहा गया। बगैर डॉक्टर की पर्ची के बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आधार नंबर भी दर्ज करने को कहा गया है। दवाओं का उचित कीमत लेने को कहा गया। अधिक कीमत वसूलने और शासन के निर्देशों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। राजेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed