फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kathgodam Express stood at the railway station for 40 minutes

40 मिनट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही काठगोदाम एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam Express stood at the railway station for 40 minutes
दिल्ली की दिशा से आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल होने के कारण 40 मिनट कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कांकाठेर रेलवे स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे 5035 काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से काठगोदाम जा रही थी। वह कांकाठेर रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची थी। इस बीच इंजन में खामी हो जाने के कारण पॉवर फेल हो गई। चालक ने तुरंत उनको सूचना दी। इसके बाद आला अफसरों को खबर दी गई। इंजन की पॉवर सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक मालगाड़ी का इंजन काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में लगाकर पॉवर दुरुस्त की गई। इसमें 40 मिनट का समय लग गया, जिसके बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक ने काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को 40 मिनट कांकाठेर में खड़ी रहने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed