फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwariyas are moving towards their destination to the tune of Bhole

Amroha News: भोले की धुन में गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas are moving towards their destination to the tune of Bhole
गजरौला। कंधे पर भगवान शिव की कांवड़ और जुबां पर बोल भोले की बम का जयकारे कांवड़ियों की मंजिल को आसान कर रहे हैं। भीषण गर्मी से बेहाल कांवड़िये भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए आगे बढ़ रहे हैं। भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति उनका उत्साह बढ़ा रही है। धनौरा मार्ग पर कांवड़ियों के जत्थे बम भोले का उदघोष करते हुए गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। पूरा मार्ग कांवड़ियों से भरा है। कांवड़ियों की भीड़ से धनौरा मार्ग भगवा रंग में रंग गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, एटा, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, आगरा आदि जिलों के कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाते हैं। वह धनौरा मार्ग से आकर गजरौला क्षेत्र की सीमा में दाखिल होते हैं। कांवड़िये सलेमपुर गौसाईं से नगर के बस्ती मोहल्ले या पक्के पुल से गुजरते हैं। शिवरात्रि पर अपने निकट के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उपरोक्त जिलों के कांवड़िये कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटने लगे। मंगलवार को उनसे धनौरा मार्ग भर गया। सुबह से शाम तक कांवड़ियों की लाइन लगी रही। दूर तक कांवड़ियों के ही जत्थे दिखाई दे रहे थे। रंग बिरंगी कांवड़ को देख लग रहा था मानो धनौरा मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंग गया हो। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िये बोल बम, हर हर बम का उदघोष करते हुए मंजिल तय कर रहे हैं। गर्मी के बीच भगवान शिव में अटूट भक्ति व श्रद्धा उनकी मंजिल को आसान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed