फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra taken out in support of UCC, performed Jalabhishek

Amroha News: यूसीसी के समर्थन में निकाली कांवड़ यात्रा, किया जलाभिषेक

Tue, 11 Jul 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra taken out in support of UCC, performed Jalabhishek
अमरोहा। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से पूर्व विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक के नेतृत्व में रविवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। बृजघाट से जल भरकर कार्यकर्ताओं ने रथ पर रखा तथा उसे खींचकर हाईवे से होते हुए वासुदेव तीर्थ पर पहुंच कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ बृजघाट से हुआ। कांवड़ यात्रा का गजरौला, रजबपुर, जोया टोल, नारंगपुर व जोया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ .कमल मलिक ने कहा यह सावन का पवित्र मास है। सावन माह में सभी भक्तगण शिव जी की आराधना करते हैं। हमने भी सावन के प्रत्येक सोमवार को रथयात्रा निकालने का कार्यक्रम निश्चित किया है। लोकसभा के अलग-अलग प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया जाएगा। जिसमें पहले सोमवार को प्राचीन तीर्थ स्थल वासुदेव तीर्थ पहुंच कर जलाभिषेक किया। कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में यह जलाभिषेक उनके द्वारा किया जा रहा है। पूरे देश भर के लिए व मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए यूसीसी अति आवश्यक है। जिसका समर्थन हम सभी को करना चाहिए एवं सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान सरदार स्वर्णजीत सिंह, पीयूष चौधरी, अंकुर पुनिया, कृष्णा चौहान, चौधरी कृपाल सिंह, अंकित चौधरी, यश चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed