{"_id":"685aff5afdb66ae2b00f7bb3","slug":"kanwar-yatra-police-will-take-the-help-of-youth-in-making-arrangements-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142446-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : व्यवस्थाओं में \nयुवाओं की मदद लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : व्यवस्थाओं में युवाओं की मदद लेगी पुलिस
Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
अगले माह शुरू हो रही कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस उन युवाओं की मदद लेगी, जिनकी सामाजिक छवि अच्छी और लोगों में उनकी मजबूत पकड़ है। अगले माह से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इस माह में क्षेत्र से लाखों कांवड़िये गुजरेंगे।
सावन माह भगवान शिव को अति प्रिय माना जाता है। इस माह के प्रत्येक सोमवार का महत्व महाशिवरात्रि के समान बताया जाता है। शिवभक्त कांवड़ में गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। पूरे महीने कांवड़ियों के जत्थे हर हर बम बम के साथ गुजरते हैं। प्रत्येक सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये शुक्रवार, शनिवार व रविवार को ही गंगा जल लेकर लौटने लगते हैं। पूरे माह हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों से हाईवे व अन्य मार्ग भरे रहते हैं।
साफ छवि वाले युवाओं की तलाश : पुलिस-प्रशासन के लिए कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराना बड़ी चुनौती रहती है। हालांकि, कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में पुलिस युवाओं का भी सहयोग लेगी। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि ऐसे युवकों की पुलिस मदद लेगी। अच्छी छवि और मजबूत पकड़ वाले युवक तलाश किए जा रहे हैं।