{"_id":"6695b6d60f36464d1a0b8a17","slug":"kanwar-yatra-emphasis-on-coordination-with-neighboring-districts-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-122157-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : पड़ोसी जिलों के आला अफसरों का समन्वय बनाए पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : पड़ोसी जिलों के आला अफसरों का समन्वय बनाए पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद व संभल जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के बीच बैठक की गई। इस दौरान आपस में समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से कांवड़ियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए।
सोमवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे एक होटल में बैठक की गई। बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 22 जुलाई से सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। जिसको शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अमरोहा व हापुड़ जिले के अफसरों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह व हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी एवं माल वाहक वाहनों को किसी भी कीमत पर न दौड़ने दिए जाए।
अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के मार्ग की विशेष निगरानी की जाए। मैप और सुरक्षा व्यवस्था काे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य स्थानों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी की जाए। इस मौके पर एसपी यातायात व एएसपी मुरादाबाद, एएसपी राजीव कुमार सिंह, एएसपी हापुड़, एएसपी संभल, सीओ धनौरा, सीओ यातायात अमरोहा आदि मौजूद रहे।