{"_id":"68780ea6f0dac4d3a30a824e","slug":"kanwadis-create-ruckus-on-dhanaura-gajraula-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-143894-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा-गजरौला मार्ग पर कांवड़ियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा-गजरौला मार्ग पर कांवड़ियों का हंगामा
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कांवड़ियों ने सामने से आई कार के चालक पर तेजी व लापरवाही से चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उनको किसी तरह समझा कर शांत किया। मामला बुधवार रात 8 बजे का है।
बुलंदशहर और अलीगढ़ के कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौट रहे थे। वह धनौरा-गजरौला मार्ग पर अहरौला तेजवन पास पहुंचे थे कि इस बीच नगर से धनौरा की दिशा में कार जा रही थी। उसके चालक पर तेजी एवं लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस पर उनके मार्ग में जा रहे वाहन रोक न लगाने आरोप लगाया। कांवड़ियों ने कहा कि कार के कारण वह हादसे का शिकार होने से बचे।
कांवड़ियों के हंगामा करने की सूचना पाकर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत किया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कांवड़ियों को समझा कर शांत कर दिया। वह गंतव्य को रवाना हो गए।