फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kamal says at afaq bakari case

किसी के साथ फोटाे खिंचवाना कोई गुनाह नहीं है ः कमाल

Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
kamal says at afaq bakari case
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर - फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। यूपी का मुसलमान उनके झांसे में नहीं आने वाला है। सूबे में यात्रा निकालने से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। किसी के साथ फोटो खिंचवाने का मतलब नहीं कि वह उसके बारे में पूरी जानकारी रखता है।
विज्ञापन


वह रविवार को हरथला रेलवे स्टेशन के पास आयोजित एक पैगाम इंसानियत के नाम कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि ओवैसी से पहले मसूद अहमद और डा. अयूब भाजपा के लिए काम कर चुके हैं। भाजपा हर साल चुनाव में अपने एजेंट लाती है।
विज्ञापन


इस बार असदुद्दीन ओवैसी ये काम कर रहे हैं। लेकिन यूपी का मुसलमान सब समझता है। सपा विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी। सरकार ने अस्सी फीसदी वादों को पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादे के अलावा कुछ नहीं किया है। आफाक बाकरी के सवाल पर कहा कि किसी के साथ फोटो खिंचवाना कोई गुनाह नहीं है। राजनीति में होने के चलते सभी आयोजनों में जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका ये मतलब नहीं कि फोटो खिंचवाने वाले के बारे में पूरी जानकारी है। कहा कि जल्द ही सरकार एक यूनिट पर पांच किग्रा अनाज देगी। साथ ही एनीमिया दूर करने के लिए नमक देगी। इस दौरान शिबली चौधरी, विक्की चौधरी, सुशील चौधरी, मोहसिन चौधरी, दानिश खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed