फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kalbe javvad angry at congress

कांग्रेस ने गुलाम बनाकर मुसलमानों को खत्म किया, सपा ने दंगे कराकर मारा : कल्बे जव्वाद

Wed, 08 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
kalbe javvad angry at congress
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि देश में कांग्रेस व प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेेमाल किया। कांग्रेस ने गुलाम बनाकर मुसलमानों को खत्म किया और सपा ने दंगे कराकर उनको मारा। लोगों के बीच नफरत के बीज बोए। बाबरी मस्जिद की शहादत की जिम्मेदार कांग्रेस है। सपा ने मुस्लिमों से झूठे वादे किए हैं। अब दादरी और बाबरी वाले आपस में मिल गए हैं। वह शहर के निशा पैलेस में शिया-सुन्नी उलेमा फ्रंट द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता की सरपरस्ती करते हुए बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन का असली मतलब मुसलमानों को बेवकूफ बनाना है। कांग्रेस ने 55 साल के शासनकाल में उसने मुस्लिमों को गुमनाम बनाकर रखा और जड़ से खात्मा किया। अब सपा से मिल गई है। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिमों को क्षति पहुंचाई है। 18 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था, मगर पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


पांच साल के शासनकाल में 500 दंगे हुए हैं, जिसमें सभी वर्गों की जबरदस्त आर्थिक व सामाजिक नुकसान हुआ। यादवों के सिवाय उसको कोई और नजर नहीं आया। मुजफ्फरनगर के दंगे के 30 हजार मुसलमान अपने घरों को नहीं लौटे हैं। उसके कातिलों को सजा नहीं दी है। वह खुलेआम घूम रहे हैं। लापता मुस्लिमों की मां का दिल ठंडा तब होगा जब कातिल को सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशतगर्दी में झूठे फंसाए गए मुस्लिमों के खिलाफ सपा सरकार ने काम किया है। वक्फ बोर्ड का पूरा रिकार्ड जला दिया है। रद्दी जलने की बात सरकार कहती रही। हां, बाबरी मस्जिद की फाइल बचना जरूर कहा। सवाल उठा है कि क्या उसकी फाइल को रद्दी में डाल रखा थी। किले से मेट्रो चली तो खुद भी उसमें सवार हो गए। ऐसा सपा ने किया है। शिया-सुन्नी वक्फ संपत्तियों को बर्बाद किया है। धर्म गुरुओं पर सपा सरकार ने लाठीचार्ज कराया था, जिसमें बच्चे व औरतों को पीटा गया था। कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया है।


प्रदेश के विधायक व मंत्रियों ने जनता को जमकर लूटा, लेकिन अब मुसलमान संभल जाएं। बहकावे में न आएं। जो पार्टी मुसलमानों के हक की आवाज उठाए। कानून व अनुशासन लागू करे। रोजगार व शिक्षा जैसी बुनियादी कार्यों को करके प्रदेश व समाज का निर्माण करे, ऐसी पार्टी को इस बार वोट किया जाए। इस अवसर पर उलेमा फ्रंट के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती नजम थानवी, मौलाना हबीब हैदर, मौलाना मुफ्ती निजामुद्दीन कासमी, मौलाना जैनुल आब्दीन नदवी, मौलाना फैज शेरवानी समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed