फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Junior Athletics Championship will be organized from December 30

Amroha News: 30 दिसंबर से होगा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Junior Athletics Championship will be organized from December 30
अमरोहा। जनपद एथलेटिक्स संघ की बैठक बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में आयोजित हुई। जिसमें फरवरी 2024 में गुजरात में आयोजित होने वाली 19वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर मीट के बारे में चर्चा की गई। साथ ही अमरोहा की जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 30 से 31 दिसम्बर तक कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में होगा।
विज्ञापन

बुधवार को स्टेडियम में आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए जनपद एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाष चंद्र त्यागी ने बताया कि नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट फरवरी 2024 में गुजरात में भारतीय एथलेटिक्स संघ के द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए 30 से 31 दिसंबर तक जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तहत खेलों का आयोजन होगा। बेहतर परफार्मेंस देने वाले 13 खिलाड़ियों को गुजरात में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में 12 से 14 और 14 से 16 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 12 से 14 आयु वर्ग में ट्रायथॉलन में 3 ग्रुप होंगे। ग्रुप ए में 60 मी, लॉन्ग जम्प, शॉटपुट, ग्रुप बी में 60 मी, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, ग्रुप सी में 60 मी, लॉन्ग जम्प और 600 मीटर शामिल रहेंगे। वहीं 14 से 16 आयु वर्ग में हर्डल, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट शामिल रहेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक एथलीट्स 30 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम अमरोहा में आधार कार्ड, दो फोटो, आयु प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं। बैठक में डॉ वीरेंद्र सिंह, एम पी शर्मा, एम के सैनी, ओमकारी गुर्जर, कुलदीप सिंह एवं रणदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed