{"_id":"570560094f1c1bc767c814cb","slug":"jila-yojna-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बोले- शत-प्रतिशत धनराशि का हो आवंटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बोले- शत-प्रतिशत धनराशि का हो आवंटन
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बीते वर्ष जनपद के विकास के लिए जिला योजना के तहत 222.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। लक्ष्य के सापेक्ष 16395.74 लाख ही आवंटित हो सके। जबकि 27 प्रतिशत से अधिक धनराशि शासन में ही अटकी रही।
इसमें कृषि विभाग, पशुपालन, होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक, पर्यटन, सहकारिता विभाग, आईटीआई, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को जिला योजना से फूटी कौड़ी भी नहीं मिल सकी। इस पर कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने नाराजगी जाते हुए संबंधित विभागों के अफसरों से जवाब-तलब किया। संबंधित विभाग के अफसर इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
उन्होंने डीएम वेद प्रकाश को हिदायत दी कि इस बार जिला योजना का शतप्रतिशत बजट आवंटित किया जाना सुनिश्चित कराएं।