फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jayaprakash led opposition parties against Indira Gandhi: Mehboob

इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्षी दलों की अगुवाई किए थे जयप्रकाश:महबूब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jayaprakash led opposition parties against Indira Gandhi: Mehboob
अमरोहा/गजरौला। सपाइयों ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाते हुए कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया। वह आपातकाल में जेल में रहे। वह सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का बिहार में जन्म हुआ था। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। वह शहर के आजाद रोड स्थित कार्यलय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्ष की अगुवाई किए थे। यह एक सच्च्े समाज सेवक थे। इन्हें लोकनायक के नाम से जाना जाता है। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दिल्ली में सबसे बड़ा अस्पताल में इनके नाम से संचालित है। इस दौरान एमएलसी परवेज अली, डॉ. आफताब सैफी, तौसीफ चड्ढा, मुख्तार नकवी, फैसल जफर, इमरान चड्ढा, हाजी असलम, आलम लतीफ, नसीम चौधरी, हाजी इकरार, इंजीनियर दानिश सिद्दीकी, आसिफ भारती आदि रहे। वहीं गजरौला में रेलवे ऑवरब्रिज के नीचे फरमान सिद्दीकी के आवास में जयंती कार्यक्रम किया गया। यहां सपाइयों ने जय प्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने 1970 में इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाया। वह महान स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सचिन यादव, अख्तर हुसैन, फरमान सिद्दीकी, योगेंद्र उपाध्याय, संजय प्रजापति, कोसी यादव, कामिल मंसूरी, मोनू यादव, संजय शर्मा, अशोक चौधरी, संदीप शर्मा, इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed