{"_id":"66b92873477469bba109a526","slug":"iti-merit-list-released-admissions-will-be-done-till-16th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-123718-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आईटीआई की मेरिट जारी, 16 तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आईटीआई की मेरिट जारी, 16 तक होंगे प्रवेश
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश पाने का इंतजार खत्म हो गया है। चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद मेरिट जारी कर दी गई है। मेरिट में शामिल आवेदकों को 16 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा।
जिले भर में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। जिसमें अलग-अलग ट्रेडों के लिए प्रवेश लिए जाते हैं। राजकीय आईटीआई केशोपुर अमरोहा के नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पहले चरण की मेरिट जारी कर दी गई है। प्रवेश पाने के इच्छुक आवेदक मेरिट सूची के अनुसार अपना प्रवेश करा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी प्रमाणित प्रति लेकर 16 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। बताया कि इस अवधि में पड़ने वाले अवकाश के दिनों भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
-- -
2172 सीटों के सापेक्ष 1380 छात्रों की जारी हुई मेरिट
नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा के अनुसार पांच आईटीआई में कुल 2172 सीटें हैं। इन सीटों पर 1380 छात्र-छात्राओं की मेरिट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 456 सीटों के सापेक्ष 292 तो हसनपुर में 396 सीटों के सापेक्ष 232 की मेरिट जारी हुई है। वहीं, गंगेश्वरी में 416 सीटों के सापेक्ष 267, नौगांवा सादात में 396 सीटों के सापेक्ष 197 व गजरौला में 508 सीटों के सापेक्ष 392 प्रवेश के लिए मेरिट जारी की गई है।
विज्ञापन
-- -
2172 सीटों पर दोगुने हुए थे आवेदन
आईटीआई में प्रवेश के लिए सीटों से दोगुने आवेदन आए थे। जिले की पांच आईटीआई में अलग-अलग ट्रेडों की कुल 2172 सीटें हैं। जिसके सापेक्ष लगभग साढ़े चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों के लिए फिर से मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-- -
महिलाओं के लिए भी हैं पांच ट्रेड
आईटीआई के जरिए महिलाएं भी अपना भविष्य संवार सकती हैं। उनके लिए औद्योगिक संस्थानों में पांच ट्रेडों का संचालन हो रहा है। महिलाओं के लिए कॉस्मेटाेलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व कंप्यूटर एडेड एंब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग शामिल हैं।