{"_id":"67a12098c6bda4164b006a4d","slug":"it-was-claimed-to-be-completed-in-january-still-35-of-the-expressway-work-is-incomplete-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133629-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जनवरी में पूरा करने का था दावा, अभी भी एक्सप्रेस-वे का 35% काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जनवरी में पूरा करने का था दावा, अभी भी एक्सप्रेस-वे का 35% काम अधूरा
Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर रूखालू और पिपलौती के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे पर होता पर मिट्टी भराव कार्य। संवाद
हसनपुर (अमरोहा)।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को रफ्तार भरने में अभी लंबा समय लग सकता है, जबकि सरकार की ओर से इसके जनवरी माह तक पूरा होने का दावा किया गया था। हालांकि, जिले में अभी तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का 35 प्रतिशत काम अधूरा है।
दरअसल, हसनपुर तहसील क्षेत्र से निकल रहे हाईवे पर उम्मीद के मुताबिक कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिले की परिधि में 23.6 किलोमीटर की दूरी तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। कई स्थानों पर अब भी मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है, तो मंगरौला से पिपलोती तक आठ किलोमीटर की दूरी में 65 प्रतिशत ही काम हो पाया है। यह स्थिति तब है जब सरकार ने महाकुंभ तक गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पूरा करने का दावा किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा थी कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के शुभारंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे चालू कर दिया जाए। ताकि, मेरठ की दिशा से यात्री प्रयागराज आसानी से पहुंच सकें, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। अमरोहा जिले में हसनपुर तहसील क्षेत्र में 23.6 किलोमीटर लंबे और 120 मीटर की चौड़ाई वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की शुरुआत 18 दिसंबर 2021 को हुई थी। गंगा एक्सप्रेस-वे हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में मंगरौला से पिपलौती के बीच कई जगहों पर मिट्टी का भराव डाला जा रहा है, तो कई जगहों पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, कुछ स्थानों पर समतलीकरण का कार्य चल रहा है। पिपलौती में गंगा पुल पर अप्रोच भी तैयार नहीं हो पाई है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने में अभी छह महीने से अधिक का समय और लग सकता है। एक्सप्रेस-वे पर 23.6 किमी में से अब तक 19 किमी मार्ग बनकर तैयार है, इसमें बीच-बीच में अभी कुछ हिस्सा बन रहा है।
इन स्थानों पर अंडरपास का कार्य अधूरा
गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान कुल 23 अंडरपास बनाए जाने हैं। इनमें से 20 अंडरपास बनकर तैयार हो गए। जबकि, तीन अंडरपास पर कार्य अभी चल रहा है। इनमें कुआंडाली और पंडकी के बीच दो अंडरपास का निर्माण का कार्य अधूरा है। इसके अलावा गांव सकतपुर में भी अंडरपास निर्माणाधीन है।
इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरौला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर, अकबरपुर शर्की, कुआडाली, पंडकी-पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पाडली से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे होकर गुजरेगा।
- अमरोहा जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अमरोहा जिले में 80 प्रतिशत कार्य पूरा कराया जा चुका है। जल्द ही शेष कार्य भी पूरा कराया जाएगा। - अशोक मोगा, अधिशासी अभियंता गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण, (मेरठ से बदायूं तक)