फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Islam means maintaining mutual brotherhood: Mufti Abdul

Amroha News: इस्लाम का मतलब आपसी भाईचारा बनाए रखना ः मुफ्ती अब्दुल

Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Islam means maintaining mutual brotherhood: Mufti Abdul
अमरोहा। इस्लाम का मतलब आपसी भाईचारा और मजहबी रवादारी को बनाए रखना है। इस्लाम सभी लोगों को उनके मजहबों की परवाह किए बिना ही भाइयों और बहनों के रूप में अपने दामन में पनाह देता है। ये बातें दारुल उलूम देवबंद से आए मुफ्ती अब्दुल रज्जाक ने कहीं। वह सोमवार रात नगर के मोहल्ला शफातपोता में अनार की ज्यारत के पास मुस्लिम कमेटी अमरोहा के तत्वाधान में परंपरागत जलसा ए सीरते पाक महफिल ए शबे नूर में बोल रहे थे। जलसे की अध्यक्षता सरताज आलम मंसूरी व संचालन हाजी खुर्शीद अनवर ने किया। महफिल का आगाज कारी एहसान व कारी मोहम्मद सालिम ने तिलावते कुरआन से किया। मौलाना साद अमरोही, जुबैर इब्ने सैफी, हाफिज शमीम अहमद, सलीम अमरोही आदि ने नातिया कलाम का नजराना बारगाहे रिसालत में पेश किया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए मौलाना सैयद नामदार अब्बास ने कहा कि कुरआन में अल्लाह तआला फर्माता है कि तुम सब मिल कर अल्लाह की रस्सी को मजबूत पकड़े रहो (यानी कुरआन करीम के बताए गए तरीके और रास्ते पर चलो) और आपस में नाइत्तेफाक्री मत करो। मुरादाबाद से आए दानिश कादरी ने कहा कि वालिदैन को चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए औलाद को बचपन ही से नेक और मुआशरे का बा किरदार फर्द बनाने में अपना किरदार अदा करें।
विज्ञापन

शब ए बरात की रात तौबा की इस रात को अल्लाह तआला अपने बंदों का पूरे साल का हिसाब-किताब करते हैं। इस दौरान मुफ्ती रिफाकत हुसैन, सदर विधायक महबूब अली, फहीम शाहनवाज, प्रवक्ता मंसूर अहमद सिद्दीक़ी एडवोकेट, महासचिव हबीब अहमद सिद्दिकी, सैयद महबूब हुसैन जैदी, सैयद ओवैस रिजवी, कमर नकवी, हाजी इकरार अहमद, मरगूब अहमद सिद्दीकी, जफर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed