फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to construct police line soon

Amroha News: पुलिस लाइन का निर्माण जल्द करने के निर्देश

Mon, 26 May 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 26 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions to construct police line soon
अमरोहा। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी शेषनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति धीमी होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं के दो दिवसीय निरीक्षण को पहुंचे नोडल अधिकारी शेष नाथ जोया रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के मॉडल को देखते हुए बाद में स्थलीय निरीक्षण भी किया। कार्य पूरा होने की अवधि से दो माह के विलंब से काम होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश भी दिए। कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़ाकर जल्द पूरा करते हुए हैंडओवर करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह, सीओ अभिषेक यादव, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता व कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed