{"_id":"5f724aa48ebc3e9bb2206abc","slug":"inspector-and-constable-line-spot-on-corruption-charges-jpnagar-news-mbd3642221173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामले में सिपाही निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के मामले में सिपाही निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है जबकि उसी प्रकरण में शामिल विवेचक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर मारपीट के मामले में रूपये लेने का आरोप है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ हसनपुर को सौंपी है।
मारपीट का यह प्रकरण रजबपुर थानाक्षेत्र के नरैना गांव का है। बताते हैं कि पंद्रह दिन पहले यहां दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट की विवेचना दारोगा राजेंद्र सिंह कर रहे थे। उन्होंने अपने सहपाठी सिपाही विकास कुमार के साथ मिलकर समझौता कराने के एवज में एक पक्ष से रिश्वत ली और बाद में उसके ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। पीड़ित जमानत पर जेल से बाहर आया तो फिर से दोनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और रूपयों की डिमांड की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी डॉ विपिन ताडा से की। सोमवार को एसपी स्वयं थाने पहुंचे और मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया में दरोगा और सिपाही पर आरोप सही पाए गए। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी ने भ्रष्टाचार में संलिप्त दारोगा को लाइन हाजिर और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रकरण की जांच सीओ हसनपुर को सौंपी गई है।