फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocent playing in front of house dies by drowning in open drain

घर के सामने खेल रहे मासूम की खुले नाले में डूब कर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Innocent playing in front of house dies by drowning in open drain
घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय बालक की खुले नाले में डूब कर मौत हो गई। उसका शव बरामद किया जा सका। जिसे जीवित होने की उम्मीद में परिजन नगर के कई निजी अस्पतालों में ले गए। सभी जगह मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मामला एक औद्योगिक इकाई का है। यहां निवासी विपिन सिंह फैक्टरी की कालोनी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी की आवासीय कालोनी का पानी जिस नाले में जाता है, वह खुला हुआ है। विपिन सिंह का चार वर्षीय बेटा अयांश मंगलवार की देर शाम छह बजे घर सामने खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेलते समय वह अचानक खुले नाले में गिर गया। डूब कर उसकी मौत हो गई। नजर नहीं आने पर परिजन तलाश को निकल गए। इधर-उधर तलाश किया। नाले के निकट उसके चप्पल मिलने पर परिजन उधर पहुंचे। साढ़े नौ बजे मासूम का शव नाले में उतराता मिला। तुरंत बाहर निकाला गया। परिजन उसे निजी अस्पतालों में ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन सीएचसी लाए। यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासूम की मौत के लिए फैक्टरी की लापरवाही सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि नाला खुला नहीं होता तो बच्चे के साथ हादसा नहीं होता। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तेवा कंपनी की आवासीय कालोनी में रहने वाले विपिन सिंह के चार वर्षीय बेटे की नाले में डूब कर मौत का मामला सामने आया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed