फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innerwheel Club Amroha Sargam celebrated Hariyali Teej festival

Amroha News: इनरव्हील क्लब अमरोहा सरगम ने मनाया हरियाली तीजोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club Amroha Sargam celebrated Hariyali Teej festival
अमरोहा। इनरव्हील क्लब अमरोहा सरगम के पदाधिकारियों ने तीजोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्लब की सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, नृत्य आदि में सदस्यों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विशाल प्रिया टंडन ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें तिरंगे ज्वेलरी में रुचि पहले, अंजू दूसरे, शालिनी कपूर व कविता माहेश्वरी तीसरे स्थान पर रहीं। राखी कार्ड प्रतियोगिता में पारु माहेश्वरी व निशा अग्रवाल पहले, शालिनी माहेश्वरी व रुचि टंडन दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रिचा अग्रवाल तीसरे स्थान पाया। साड़ी रैंप वॉक प्रतियोगिता में नीरू अग्रवाल, निशा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, सोनी महेश्वरी, संजना महेश्वरी ने मनमोहक छटा बिखेरी। सोनी महेश्वरी, भारती पिपलानी, शिवानी अग्रवाल, अलका मदान, नीरू अग्रवाल, मनीषा टंडन ने सावन गीतों पर दमदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शिखा माहेश्वरी कविता प्रस्तुत की। अध्यक्ष ने कहा कि इनरव्हील क्लब सदैव सामाजिक सेवा कार्यों में आगे रहता है। वहीं, हसनपुर वृद्ध आश्रम से आए हुए वृद्धजनों को चादर व अन्य खाद्य सामग्री दी। उपाध्यक्ष शालिनी कपूर ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन सचिव शिल्पा गेरा व डॉ. कावेरी सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रीति मालीवाल, शिखा माहेश्वरी, शालिनी कपूर, कंचन टंडन, नूतन गोयल, कंचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed