फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Information about government schemes will be available as soon as you scan the QR code

अमरोहा: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Fri, 10 Feb 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Information about government schemes will be available as soon as you scan the QR code
अमरोहा। जिला प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। प्रशासन ने सांसद, विधायक निधि से संबंधित जानकारी, पीएम आवास योजना, मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण विभागों के क्यूआर कोड तैयार किए हैं। क्यूआर कोड को विभागों के दफ्तरों के बाहर लगाया गया है। इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित विभाग की योजनाओं और कार्यों की जानकारी सामने आ जाएगी। इतना ही नहीं अन्य विभागों के क्यू आर कोड भी तैयार किए जा रहे है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दफ्तरों में बैठे अधिकारी और कर्मचारी भी जानकारी देने में कतराते हैं। जिस कारण योजनाओं की सही जानकारी नहीं होने के कारण वह वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग कक्षों के बाहर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। उन्हें स्कैन करते ही संबंधित विभागों को में चल रही योजनाओं की जानकारी एंड्राइड फोन की स्क्रीन पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिले के लोगों को क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए विभागों के क्यूआर कोड तैयार किए जा रहे हैं। चार विभागों के क्यूआर कोड तैयार हो चुके हैं। उन्हें विभागों के दफ्तरों के बाहर लगाया गया है।
- बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed