फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indiscipline in the party will not be tolerated: Kataria

पार्टी में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : कटारिया

Sun, 09 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indiscipline in the party will not be tolerated: Kataria
अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। लोकसभा क्षेत्र से दो पूर्व प्रत्याशियों में आपस में चल रहे विवाद तथा एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर ग्रुपों पर तर्क वितर्क कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पार्टी हाई कमान को जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से मांग की है कि इन दोनों पूर्व प्रत्याशियों को दिल्ली या लखनऊ बुलाकर पार्टी हित में समाधान कराया जाए। पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी को जो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इसको भी निरस्त करने की मांग की है। कहा कि सचिन चौधरी कांग्रेस पार्टी के बहुत ही निष्ठावान, वफादार नेता हैं। लगातार पूरी मेहनत, लगन, निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव कार्य करते रहते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक बनकर तैयार हो गया है। पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं के समाधान के लिए जल्दी ही कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, सचिन चौहान, इंद्रपाल सिंह, अनवर हुसैन, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, राजकुमार अरुण, मेहराजुल जाफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed