फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   independence day

स्वतंत्रता दिवस-रक्षाबंधन: सुरक्षा के मद्देनजर चलाया ऑपरेशन सर्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
independence day
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने ऐहतियातन रेल स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

आज स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन मनाया जाएगा। दोनों त्योहारों पर सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देश पर शहर में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। खरीदारी के चलते पुलिस मुख्य बाजार में गश्त पर रही। संदिग्धों की तलाशी लेकर छोड़ा गया। जबकि एलआईयू की टीम ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ मिलकर रेल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। कई ट्रेनों को चेक किया गया। जबकि संदिग्ध लोगों के बैग चेक किए गए। आरपीएफ प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति या वस्तु संदिग्ध दिखाई दे रही है, उसकी जांच की जा रही है। रात्रि के समय भी स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात जवानों का जायजा वह रात्रि में स्वयं ले रहे हैं। स्टेशन और आसपास के हिस्सों में सिविल ड्रेस में भी जवानों की तैनाती की गई। ऐसे में किसी को भी यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed