फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Independence Day: 19 bravehearts of the Amroha Police to be honoured today.

स्वतंत्रता दिवस : आज अमरोहा पुलिस के 19 जांबाज होंगे सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: 19 bravehearts of the Amroha Police to be honoured today.
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमरोहा पुलिस के सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित पुलिसकर्मियों को सुबह सात बजे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सम्मान पाने वालों में सीओ पंकज कुमार त्यागी और सीओ अंजलि कटारिया भी शामिल हैं। सीओ पंकज त्यागी ने रहरा थाने में दर्ज पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी फरमान को घटना के अगले दिन गिरफ्तार कराया और 72 घंटे में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। वहीं सीओ अंजलि कटारिया के नेतृत्व में जुबिलेंट फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में हुई चोरी का छह दिन में खुलासा कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए करीब 24 लाख रुपये का शत-प्रतिशत माल बरामद कराया गया।
विज्ञापन

आईजीआरएस प्रभारी उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी को जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनके प्रयासों से अमरोहा को आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। निरीक्षक करनपाल सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ में समयबद्ध निस्तारण के लिए तथा महिला उपनिरीक्षक पारूल चौधरी को मिशन शक्ति केंद्र में पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग एवं महिला शिकायतों के समाधान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन लिपिक उपनिरीक्षक अनिल सुमन के प्रयासों से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कोई पेंशन प्रकरण लंबित नहीं रहा। इसके अलावा मुख्य आरक्षी राम अवतार, आरक्षी बबनेश कुमार, सुमित कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका, आरक्षी सचिन कुमार और एसओजी के आरक्षी राकेश कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। इसी क्रम में डिडौली के आरक्षी दीपक कुमार ने 18 वर्ष से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कराने में भूमिका निभाई।
सैदनगली के मुख्य आरक्षी राजकुमार ने प्रभावी पैरवी से पॉक्सो मामले में दोषसिद्धि कराने में योगदान दिया। नौगावां सादात के आरक्षी संदीप कुमार ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी कराई।

रहरा के आरक्षी शिव कुमार ने पॉक्सो मामले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। वहीं धनौरा के मुख्य आरक्षी मान सिंह ने ई-रिक्शा व बैटरियों की बरामदगी कर करीब 10 लाख रुपये का माल बरामद कराया। हसनपुर के आरक्षी यतेंद्र कुमार ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर 23.90 लाख रुपये बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला आरक्षी प्राची को सीसीटीएनएस कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed