{"_id":"69de90d6cea5a213dd0f3577","slug":"indecent-behavior-with-a-girl-fir-registered-against-the-accused-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-161561-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवती से अभद्रता, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवती से अभद्रता, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 15 Apr 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। घर में घुसकर अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक मोहल्ला निवासी युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक जब भी घर से बाहर निकलती है। मोहल्ले का ही मुशर्रफ नामक युवक उसके साथ छेड़खानी करता है। उसका आरोप है कि आरोपी ने एक दिन घर में घुस कर अभद्रता की। विरोध करने पर मुशर्रफ व उसके परिवार की महिलाओं ने मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुशर्रफ, उसकी बहनें निदा, निशा, मलका, सकीना, असलम व उसकी माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन