{"_id":"61d736b7a6e5085bb979d36a","slug":"indecent-action-against-women-advocates-demonstration-at-sp-office-jpnagar-news-mbd4152180130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ताओं से अभद्रता, कार्रवाई को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ताओं से अभद्रता, कार्रवाई को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Indecent action against women advocates, demonstration at SP office
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
महिला अधिवक्ताओं से अभद्रता करने से गुस्साए वकीलों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया। एएसपी ने मामले की जांच सीओ धनौरा को सौंपी है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला को शिकायती पत्र देकर शीबा चौधरी ने आरोप लगाया कि वह अधिवक्ता प्रीति के साथ कचहरी आने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह कुंआखेड़ा के समीप पहुंची तो उनकी स्कूटी का तेल खत्म हो गया। लिहाजा वह तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची। आरोप है कि उन्होंने 120 रूपये का तेल डलवाया था।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मचारी ने टूटे हुए लीटर ने मापकर कम तेल दिया। अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने सीओ धनौरा को जांच सौंपी है। इस दौरान दिनेश सिंह, मनु शर्मा, गुलवारी चौधरी, शेलेंद्र सिंह सोनू, राजीव गोले, पवन वर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।