फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   incrochment at river

तालाबों की तो छोड़िए, यहां नदी पर कब्जा कर बना लिए मकान

Sun, 14 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 14 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
incrochment at river
जोया क्षेत्र में सोत नदी पर कब्जा कर बनाए गए मकान। - फोटो : amar ujala
तालाबों की छोड़िए, यहां तो नदियों पर कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं, फसलें उगाई जा रहीं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अवैध कब्जों को हटवाने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी की ढिलाई के कारण कोई भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


सवाल उठा है कि ऐसी बेदम व्यवस्था में आखिरकार नदियों व तालाबों को कोई कैसे कब्जा मुक्त करा सकेगा। हालांकि मुख्यमंत्री की सख्ती के चलते नदी, तालाब, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है।       
विज्ञापन


प्रशासन की उदासीनता के चलते जिले में भूमाफिया हावी हैं। जिले में सबसे अधिक जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले हैं। भूमाफिया ने शहर के पनवाड़ी और कुशक तालाब को भी नहीं छोड़ा है। दोनों तालाबों के काफी क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातों रात तालाब पाट कर अवैध निर्माण कराए गए हैं। भूमाफिया ने नदियों को भी नहीं छोड़ा है। सोत नदी की जमीन पर खेती हो रही हैं। तो कहीं इमारतें खड़ी हैं। कई क्षेत्रों में तो सोत नदी का अस्तित्व ही खत्म हो चुका है। जोया में सोत नदी के पुल की चौड़ाई चालीस फीट है।

इससे कुछ दूरी पर नदी की चौड़ाई मात्र दस फीट रह गई है। जोया में सोत नदी में इमारतें खड़ी हैं। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही सीमित रही। आज तक सोत नदी से अवैध निर्माणों को नहीं हटवाया गया। अवैध निर्माण करने वालों को हौसले बुलंद हैं।

असगरीपुर, फतहपुर आदि क्षेत्रों में सोत नदी की सैकड़ों बीघा जमीन पर खेती की जा रही है। पलौला समेत कई गांवों में सोत नदी का अस्तित्व ही मिटा दिया गया है। यहां तक भू अभिलेखों में छेड़छाड़ की गई है।

जिस स्थान पर नक्शे में नदी दर्ज थी, कई स्थानों पर आज खेजी की जमीन दर्ज है।सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने की प्रशासन की कार्रवाई परवान नहीं चढ़ी। सोत नदी की खुदाई का कार्य अधर में लटक हुआ है। नदी खुदाई को जो स्थान चिंहित किए गए थे, वहां खुदाई नहीं हो सकी। पिछले एक साल से प्रशासन से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।        


ग्राम पंचायतों के तालाबों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। तालाबों का अस्तित्व में खतरे में पड़ गया है। तालाबों पर अवैध कब्जे कर पाट लिए गए हैं। उनके पर अवैध निर्माण कर भवन, दुकान खड़ी कर दी हैं। ऐसा नहीं प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी न हो, जानकर अंजान बने हुए हैं। ग्राम समाज की जमीनों पर सबसे अधिक अवैध कब्जे की शिकायतें मिलती हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed