फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the newly created Saidangali Nagar Panchayat, about 15 thousand voters will choose the first chairman

नवसृजित सैदनगली नगर पंचायत में करीब 15 हजार मतदाता चुनेंगे पहला चेयरमैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली में करीब 15 हजार मतदाता अपना पहला चेयरमैन चुनेंगे।नई नगर पंचायत बनने से यहां भाजपा समेत अन्य दलों के जनप्रतिनिधि वोटों का समीकरण बनाने में जुटे हैं।अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
In the newly created Saidangali Nagar Panchayat, about 15 thousand voters will choose the first chairman

विस्तार

नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली में करीब 15 हजार मतदाता अपना पहला चेयरमैन चुनेंगे। वर्ष 2019 में सैदनगली नगर पंचायत का गठन किया गया था। इसमें 4 ग्राम पंचायतों के 7 मजरे शामिल किए गए हैं। नगर पंचायत में 14 वार्डों का गठन किया गया है। करीब 45 हजार की आबादी वाली इस नगर पंचायत में पिछले 4 वर्षों से नगर पंचायत के द्वारा विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। जरूरत के हिसाब से सड़कें, नालियां एवं प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है। नगर पंचायत का कार्यालय लगभग 80 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। अब निकाय चुनाव नजदीक है। तो नगर पंचायत चेयमैन पद के लिए सरगरमी भी हो गई है। भाजपा समेत अन्य दलों के जनप्रतिनिधि समीकरण बनाने के जुटे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि प्रवास के लिए सैदनगली में आए थे। यहां क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी व भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सैदनगली को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। इसके बाद 2019 में सैदनगली नगर पंचायत का गठन किया गया था। इसमें सैदनगली, इकौंदा, शब्दलपुर, ककरौआ व मेहंदीपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। नगर पंचायत में करीब पैंतालीस हजार की आबादी है। नगर पंचायत में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है। एक करोड़ 47 लाख की लागत से नगर पंचायत के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण भी कराया जा रहा है। जहां कूड़े से खाद बनाया जाएगा। नई नगर पंचायत बनने से यहां भाजपा समेत अन्य दलों के जनप्रतिनिधि वोटों का समीकरण बनाने में जुटे हैं। ऐसे कई चेहरे सामने आ चुके हैं, जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहां के वोटर अपना पहला चेयरमैन चुनने के लिए काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन

जब से सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां के लोगों में बहुत खुशी है। लोगों में अपना चेयरमैन चुनने के लिए काफी उत्साह का माहौल है। -अभिनव कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के बाद यहां के लोगों को विकास का इंतजार है। अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। -पंचू अग्रवाल, व्यापारी नेता सैदनगली
नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का विकास होगा। पहली बार होने जा रहे चुनावों का यहां के मतदाताओं में बेसव्री से इंतजार किया जा रहा है। -शफीक अहमद, पूर्व प्रधान सैदनगली।

लोगों में अपना पहला चेयरमैन चुनने के लिए उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि चुनाव समय पर ही होंगे। नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास होगा। -मजीद अहमद, सैदनगली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed