{"_id":"614a3dc68ebc3e169b3f604a","slug":"in-the-election-rivalry-two-sides-fought-shots-fired-father-and-daughter-injured-three-in-custody-jpnagar-news-mbd403501881","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चलीं गोलियां, पिता-पुत्री घायल, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चलीं गोलियां, पिता-पुत्री घायल, तीन हिरासत में
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। दहशत फैलाने को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दोनों तरफ से 20 से 25 फायर होने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बवाल में पिता-पुत्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल पिता-पुत्री का सरकारी अस्पताल में र्भी कराया गया है। पुलिस ने मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मूंढा इम्मा गांव में छोटे सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाजुल हसन के परिवार रहता है। दोनों परिवारों में पुरानी चुनावी रंजिश चल रही है। छोटे सिंह का बेटा नाजिम सोमवार की रात अपने मौसी के घर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाजुल हसन के परिवार का युवक आजम तेजी से कार चला रहा था। नाजिम ने उसे टोका तो आजम गाली-गलौज करने लगा। तभी पूर्व जिपं सदस्य अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। नाजिम के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में छोटे और उनकी बेटी रुखसाना घायल हो गए। इसके थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 25 से 30 राउंड हवाई फायर किए गए थे। एकाएक फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। डरे-सहमे लोग घरों में दुबक गए।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। डायल 112 की टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। जबकि घायल छोटे और उसकी बेटी रुखसाना को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में नाजिम की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाजुल हसन, आजम, मैराज और फैजान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। फायरिंग नहीं हुई है, तमंचे लहराने की बात सामने आई है। प्रकरण की जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।