फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Modi discussed Ram Singh Buddha of Gajraula, famous across the country for collecting old things.

मन की बात: मोदी ने की गजरौला के राम सिंह बौद्ध की चर्चा, पुरानी चीजों का संग्रह करने में देशभर में नाम

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में गजरौला के राम सिंह बौद्ध की चर्चा की। गजरौला के नाईपुरा निवासी के संग्रहालय में तरह-तरह के हजारों रेडियो हैं। इसके अलावा पुराने टेलीविजन, टेलीफोन, पांडुलिपि, सिक्के, पुराने अखबार, धार्मिक ग्रंथ आदि सहेज कर रखे गए हैं। 

विज्ञापन
Modi discussed Ram Singh Buddha of Gajraula, famous across the country for collecting old things.
पीएम के मन की बात कार्यक्रम में राम सिंह बौद्ध की चर्चा की - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तरह-तरह के हजारों रेडियो, पुराने सिक्कों, पांडुलिपि, उपकरणों का संग्रह सहेज कर रखने के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके राम सिंह बौद्ध की चर्चा की। मन की बात में प्रधानमंत्री ने राम सिंह बौद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि राम सिंह बौद्ध यह दावा कर रहे हैं कि मन की बात से संग्रहालय में रखे रेडियो की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

विज्ञापन


गजरौला के नाईपुरा निवासी राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय में तरह-तरह के हजारों रेडियो हैं। पुराने टेलीविजन, टेलीफोन, पांडुलिपि, सिक्के, पुराने अखबार, धार्मिक ग्रंथ आदि सहेज कर रखे गए हैं। अलग-अलग तरह के सबसे अधिक रेडियो रखने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिसका अधिकारी निरीक्षण कर गए हैं। यह देख गए हैं कि संग्रहालय में किस तरह के उपकरण रखे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात करते हुए राम सिंह बौद्ध की चर्चा की। कहा कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला निवासी राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय में हजारों रेडियो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सिंह बौद्ध का दावा है कि जब से प्रधानमंत्री ने मन की बात शुरू की गई, तब से उनके रेडियो संग्रहालय की प्रासंगिकता और बढ़ गई। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में उनका जिक्र किया जाने से परिवार में खुशी की लहर है। राम सिंह बौद्ध उनके बेटे एवं कॉलेज संचालक रविराज बौद्ध का कहना है कि यह उनके ही लिए नहींं बल्कि जिले के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed