फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   IMA doctors to organise awareness rally against fast food

Amroha News: फास्ट फूड के खिलाफ जागरूकता रैली निकालेंगे आईएमए के डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
IMA doctors to organise awareness rally against fast food
अमरोहा। अधिक फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा अहाना की मौत के बाद हर कोई अचंभित है। धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर भी फास्ट फूड के खिलाफ उतर आए हैं। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के डॉक्टर जनवरी के पहले रविवार को फास्ट फूड के खिलाफ शहर में जागरूकता रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आईएमए ने जिलेभर के कक्षा एक से 12 तक के 30 स्कूलों में प्रोजेक्ट के माध्यम से जागरूकता पाठशाला चलाने का फैसला लिया है। स्कूलों में जागरूकता पाठशाला पूरे जनवरी माह चलेगी।
विज्ञापन

आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिरोही ने बताया कि सेहत बिगड़ने पर पहली बार अहाना का अल्ट्रासाउंड उन्होंने ही किया था। इस अल्ट्रासाउंड के आधार पर मुरादाबाद में आंतों का ऑपरेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करते समय अहाना ने कहा था कि अंकल में बच तो जाऊंगी। कहा कि आज अहाना हमारे बीच नहीं रही। लेकिन, फास्ट फूड वास्तव में और बच्चों के लिए भी घातक हो सकता है। उन्होंंने बताया कि इस जनवरी माह के 30 दिन अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा के 30 स्कूलों में प्रोजेक्ट के माध्यम से एक घंटे की पाठशाला चलाएंगे और बच्चों को फास्ट फूड के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed