फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegally operated spa center raided, six arrested

स्पा सेंटर पर छापा, छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Illegally operated spa center raided, six arrested
रोडवेज बस अड्डे के सामने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ लिया। मौके पर पंजाब और गौतम बुद्ध नगर की दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पिछले कई दिन से रोडवेज बस अड्डे के सामने एलआईसी ऑफिस वाली गली में चौधरी गेस्ट हाउस में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर शनिवार रात सीओ लाइन अभिषेक यादव के नेतृत्व में देहात थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान गेस्ट हाउस में बने केबिनों में वेश्यावृत्ति होती पकड़ी गई। मौके पर दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वेश्यावृत्ति में लिप्त एक पुरुष और युवती ने भागने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

जबकि गेस्ट हाउस के ऑफिस में दो व्यक्तियों को शराब पीते गिरफ्तार किया गया। एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी अमीन चौधरी ने स्पा सेंटर के लिए फतेहपुर माजरा जट्टन शहीद भगत सिंह नगर रोपड़ रूपनगर पंजाब निवासी महिला को किराए पर दिया था। जबकि हरियाणा के कैथल क्षेत्र के शिव मंदिर डडवाना निवासी युवक ग्राहक लेकर आता था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 37,600 रुपये, आधार कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि मामले में पंजाब राज्य में रोपड़ रूपनगर क्षेत्र के फतेहपुर माजरा जट्टन शहीद भगत सिंह नगर निवासी महिला, यूपी के गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में लक्ष्मण विहार फेज 3 गुड़गांव निवासी महिला, अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी महेंद्र, मोहल्ला चकली निवासी अजीम, मोहल्ला मुल्लाना निवासी अमीन चौधरी और हरियाणा राज्य के दांध कैथल क्षेत्र स्थित शिव मंदिर डडवाना निवासी अक्षय को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) की धारा 3, 4 और 5 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed