{"_id":"648765f1afb157ce1f0e2d81","slug":"illegal-cuts-are-made-every-five-hundred-meters-how-will-accidents-stop-jpnagar-news-c-15-1-172426-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हर पांच सौ मीटर की दूरी पर बने हैं अवैध कट, कैसे रुकेंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हर पांच सौ मीटर की दूरी पर बने हैं अवैध कट, कैसे रुकेंगे हादसे
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषकर हाईवे पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। शनिवार से लेकर रविवार देर शाम तक अलग-अलग जगह हुए हादसों में छह लोगों की मौत होना जिले के लिए कलंक से कम नहीं है। अब इसे प्रशासन की उदासीनता कहेंगे या फिर लोगों में जागरूकता का अभाव। नेशनल हाईवे पर हर पांच सौ मीटर की दूर पर लोगों ने अवैध कट बना लिए हैं और बेपरवाह होकर सड़क पार करते हैं। इन अवैध कटों पर पुलिस, परिवहन व पीडब्ल्यूडी में से किसी अधिकारी की नजर इन पर नहीं पड़ती है। जबकि, उनके द्वारा ही जिले में कई जगह ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित भी किए जा चुके हैं।
बीते रविवार को गजरौला समेत अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई। ये मौतें हाईवे पर हुईं। कहा जाए तो कहीं न कहीं हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम नहीं है। सोमवार को जोया से श्योनाली तक करीब पांच किलोमीटर पर हाईवे पर जांच पड़ताल की गई तो हर पांच सौ मीटर की दूरी पर अवैध कट मिले। यहां पर बाइक सवार जान खतरे में डालकर सड़क पार करते दिखाई दिए। वहीं, कुछ जगह संकेतक भी नहीं मिले। जनता तो यातायात नियमों का पालन करना भूल ही रही है, साथ ही यातायात और पुलिस के अधिकारी भी यहां कार्रवाई करना भूल जा रहे हैं।
सड़क पार करते समय होते हैं हादसे
श्योनाली में एक तरफ से दूसरी ओर जाने के लिए डिडौली के पुल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, लेकिन किसी को पैदल सड़क पार करनी हो तो वह डिडौली पुल तक नहीं जा सकता है। जिबाई चौकी के पास फैक्टरी मे काम करने वाले मजदूर काम से लौटते और जाते समय उन्हें जल्दी रहती है। सडक पार करने के लिए चौधरपुर के पुल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। वह मजबूरी में रोड पार करते हुए हादसे का शिकार हो जाते हैं। उधर चौधरपुर में हादसे की वजह भी जल्दी में सड़क पार करना है। यहां पर किसी तरह का संकेतक नहीं है।
विज्ञापन
अवैैध कट से हो रहे हादसे
नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट हादसों का सबब बन रहे हैं । जोया चौधरी पेट्रोल पम्प के ठीक सामने अवैध कट है और यहां संकेतक नहीं है। लोग अज्ञानता के चलते हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस बीच में पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं देता है वहां पर होमगार्ड तक तैनात नहीं रहते हैं। परिवहन विभाग और प्रशासन हादसों को लेकर अवैध कटों पर कोई भी कदम नहीं उठा रहा है।
चौपला पर गलत दिशा से वाहनों का आना जाना
गजरौला के मछली मंडी, नाईपुरा, बुध नगर मोहल्ले और कई गांव मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन एक तरफ हैं। यहां के लोग गजरौला जाते समय हाईवे की सर्विस रोड से गुजरते हैं। मगर इसी सर्विस रोड से ही हसनपुर, संभल और मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहन सामने से आते हैं। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों के साथ ही अन्य ग्रामीण भी सर्विस रोड से ही आते जाते हैं। सर्विस रोड पर दोनों तरफ से वाहन आ जाने के कारण हादसे का डर बना रहता है। इसी तरह चौपला से दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बिजनौर को रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। मगर यहां कोई संकेतक नहीं है।
यहां-यहां चिन्हित हुए ब्लैक स्पॉट
जिले में परिवहन विभाग, पुलिस व पीडब्ल्यूडी संयुक्त रूप से ब्लैक स्पॉट चिन्हित करते हैं। जिले में उनके द्वारा गजरौला के ख्यालीपुर ढाल, यूएस फूड कट, भानपुर फाटक, मार्शल फार्म व सकरथली के अलावा रजबपुर में झनकपुरी, अतरासी चौराहा, हसनुपर में कालाखेड़ा, शाहपुरकलां, हाकपुर और आदमपुर में बुरावली, रहरा, गुरैटा भट्ठा, दौरारा मौड़ में ब्लैक स्पॉट बनाए गए हैं।
पांच माह में हुईं 103 मौतें
यातायात विभाग एक जनवरी 2023 से 31 मई तक जिले में 184 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 103 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 113 लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद अब यातायात माह चलाकर भी लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन दुर्घटनाओं वाले स्थानों सुरक्षा के प्रबंध तो दूर अधिकांश ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड तक नहीं लगवाए गए हैं।
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर बने अवैध कट को भी बंद कराया जा रहा है। गजरौला में ब्रजघाट तक जहां-जहां अवैध कट बने थे, उन्हें बंद करा दिया गया है। हेलमेट पहनने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां-जहां हाईवे पर संकेतक नहीं है, वहां लगवाए जाने की तैयारी की जा रही है। कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी जगह संकेतक लगा दिए जाएंगे। अभिषेक यादव, सीओ ट्रैफिक।