{"_id":"616c7b236761f477067876d7","slug":"if-the-wife-did-not-come-from-the-maternal-home-then-the-angry-husband-gave-his-life-hasanpur-news-mbd4065033196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं आई पत्नी, नाराज पति ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से नहीं आई पत्नी, नाराज पति ने दे दी जान
विज्ञापन
अमरोहा। पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रहरा थाना क्षेत्र के रहरई गांव निवासी रामप्रकाश ने बेटे ओमपाल (22) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व पत्नी ओमपाल की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई थी। जिसके बाद चार दिन पहले ओमपाल अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। जहां पत्नी ने आने से मना कर दिया था। सुसराल से लौटने के बाद ओमपाल उदास रहता था।
शनिवार रात ओमपाल ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ते देख उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर शनिवार रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। एसएसआई अमितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन अभी मामले की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।