फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the road to the house is not built then an attempt was made to run the tractor over the JE

Amroha News: घर तक सड़क नहीं बनी तो जेई पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Tue, 11 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
If the road to the house is not built then an attempt was made to run the tractor over the JE
निर्माणाधीन कार्य पर आरोपी ने चला दिया ट्रैक्टर। स्रोत : पीडब्ल्यूडी
टांडा (रामपुर)।
विज्ञापन

घर के पास तक सीसी रोड न बनाने पर ग्रामीण ने पीडब्ल्यूडी के जेई और श्रमिकों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी ने ट्रैक्टर चलाकर बनाई गई सड़क भी खराब कर दी। मामले में जेई ने आरोपी के खिलाफ टांडा थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
क्षेत्र में महुआखेड़ा से कैथोली मार्ग पर सीसी रोड बनाई जा रही है। महुआखेड़ा निवासी एक ग्रामीण अपने घर के पास तक रोड बनाने का दबाव डालने लगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि इस बारे में जेई मोहम्मद आजम खां ने जानकारी दी। जेई ने ब ताया कि वह आरोपी की बात पर राजी नहीं हुए तो उसने निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ा दिया। जेई मोहम्मद आजम व श्रमिकों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। जेई और श्रमिकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं,घटना से दहशत में आए मजदूर काम छोड़कर मौके से निकल गए थे। आरोप है कि घटना से पहले जिद कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। उधर, जेई मोहम्मद आजम खान ने टांडा थाने में आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि आरोपी अपने व्यक्तिगत काम पहले करने को दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का कहना था कि पहले उसके घर के पास तक सड़क बनाओ, उसके बाद ही वह आगे का काम होने देगा। आरोपी की बात पर जब वह राजी नहीं हुए तो उसने पहले उनके साथ गाली-गलौज और मजदूरों को भी मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन, जब उसके विरोध के बाद भी मौके पर काम नहीं रोका गया तो वह ट्रैक्टर लेकर आ गया और कुछ ही पल पहले बनाई गई सीसी रोड पर ट्रैक्टर दौड़ा दिया। जिसे देखकर मजदूर भाग खड़े हुए और सीसी रोड भी खराब हो गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज करेंगे।
- मामला जानकारी में है। एफआईआर दर्ज करने को कह दिया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार करा रहे हैं। - विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article